Showing posts with label Prepare for Interview. Show all posts
Showing posts with label Prepare for Interview. Show all posts

मैं साक्षात्कार के लिए क्या और कैसे तैयार करूं?

 

साक्षात्कर की तयारी करना एक सुखद अनुभव है ... इस दौरान अधिकांश समय हमारा दिमाग प्रश्नों के चयन में व्यस्त रहता है कि मैं क्या और कैसे साक्षात्कार कि तयारी करूं| मैं जब कुछ साक्षात्कार के लिए चयनित हुवा तो साक्षात्कार शुरू होने से पहले तक अपने आपको प्रश्नों और उत्तरों को खोजने में व्यस्त पाया | इस बात पर मैंने विचार किया और अनुभव किया कि यदि मैं इस अनुभव को दूसरों के साथ बाटूँ तो सभी को लाभ होगा और यह सोच कर मैंने यह आर्टिकल लिखना शुरू किया |


१.      ज्ञान:

ज्ञान सभी उर्जाओं का श्रोत है जो कि आपको मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ बनाता है | लेकिन ज्ञान कि प्राप्ति एक या दो दिन में नहीं हो सकती इसके लिए आपको निरंतर अभ्याश करना होगा, निरंतर पढने के आदत और उससे ज्ञान को अर्जित करना होगा| इसका सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप या निश्चित कर लें कि रात्रि में विस्तर पर जाने से पहले मैं एक टॉपिक पढ़ कर सोऊंगा| धीरे धीरे आप महसूर करेंगे कि किताब पढना आपकी आदत बन जाएगी और आप अपने आप को बहुत ही मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे मुख्यतया जब आप किसी समूह में व्यक्तिगत चर्चा में भाग लेंगे|


२.      आत्मविश्वास

आत्मविश्वास बढाने का सबसे आसन तरीका परफोर्मिंग and प्रक्टिसिंग है | मेरे नज़र में इससे अच्छा और कोई दूसरा उपाय नहीं है आत्मविश्वास बढाने का | आप जितना अभ्याश करेंगे और उतना ही आपका ज्ञान बढेगा और आपका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ता जायेगा |


३.      भाषा

कई बार हम सब कुछ जानते हैं लेकिन उसको व्यक्त नहीं कर पाते उसकी एक प्रमुख वजह है कि हम भाषा के चयन में धोखा खाते हैं | भाषा के गलत चयन के कारन साक्षात्कार के दौरान हम अपनी बात ठीक ढंग से रख नहीं पाते और हमें असफलता का स्वाद चखना पड़ता है | दूसरा जो एक असफलता का प्रमुख कारण है कि हम साक्षात्कार की तयारी उस दिन से शुरू करते हैं जब हमें पता चलता है कि हमारा साक्षात् इस दिन है और हम पुरी तरह से तैयार नहीं हो पाते |

उत्तर भारत में अंग्रेजी भाषा साक्षात्कार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है लेकिन हम यह जानते हुवे भी अपनी भाषा को मजबूत नहीं करते और बाद अपने आप को कोश्ते हैं कि काश मैंने ये तैयार कर लिए होता | मैंने अपनी अंग्रेजी को अच्छा करने के लिए कुछ इस प्रकार तयारी की जो मैं आप सबसे बाँटना चाहता हूँ|

अंग्रेजी सीखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप के साथ कोई बोलने वाला चाहिए| इसके लिए सबसे अच्छा साधन है कि आप अपने आपको सीसे के सामने खड़ा करिए और जितना ज्यादा हो सके अपने आप से सीसे के सामने वार्तालाप करिए | अपने मित्रों, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खूब बात करिए | हो सकता है कि वो आपकी बात न सुने फिर भी उनको सुनाइए | यदि आप बोलते समय कोई गलती करते हैं गलती होने दीजिये लेकिन गलती याद रखिये और सोचिये कि अगली बात वही गलती दुबारा न हो |

धीरे धीरे अंग्रेजी कहानी की किताबें पढिये और फिर अंग्रेजी के अखबार |

अपने शब्दकोष में प्रतिदिन एक नए शब्द को जोडीये इसके लिए आप एक शब्दकोष अपने पास हमेशा रखिये |

आप कुछ दिनों बाद देखेंगे कि आप न सिर्फ बोलने बल्कि लिखने में अपने आपको आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे|

 

४.      प्रस्तुति
साक्षात्कार के समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि जितना आवश्यक हो उतना ही बताये और यदि जरुरत पड़े तो उसकी व्याख्या करें| पूछे गए प्रश्न का सही तरीके से उत्तर देना चयनकर्ताओं को चयन करने में सहायक होगा | बिना वजह प्रश्न के उत्तर इतना लम्बा न करें कि उसको समझना चयनकर्ताओं के लिए टेढ़ी खीर बन जाये |

 

५.      सामाजिक जानकारी:

अधिकांश समय जब हम साक्षात्कार की तयारी करते हैं समाज से जुडी हुई नयी ख़बरों को छोड़ देते हैं | मेरे ख्याल से आप जिस पद के लिए चयनित होने जा रहे है उससे सम्बंधित प्रश्नों चाहे हो विषय से हो या सोशल (सामाजिक) हो, की जानकारी अवश्य रखें| यदि प्रश्न का उत्तर आप देते हैं तो आप के लिए यही जानकरी लाभान्वित करेगी|

 

६.      पुनः अभ्याश:

यह हमारे आदत में होता है कि हम एक बार जो पढ़ लेते और समझ लेते हैं तो उसे दुबारा नहीं पढना चाहते और सोचते हैं कि ये तो तैयार हो गया | लेकिन यह हमारी भूल होती है | उचित समय आने पर हम उस पढ़ी हुई पंक्तियों तुरंत दिमाग में नहीं ला पाते हैं| इसलिए यह अतिआवश्यक है आप जो भी पढ़ें अभ्याश पुनः जरूर करें|

 

७.      भावनाओं पर नियंत्रण:

हम सभी भावनाओं से भरे हुवे प्राणी हैं इसलिए साक्षात्कार के समय अपने भावनाओं को नियंत्रण में रखे और प्रयोगात्मक उत्तर देने का प्रयास करें | आपने आपको चयनकर्ताओं के सामने यह साबित करने के प्रयास करें कि यदि आपका चयन हुवा तो आप संस्था के लिए एक एसेट साबित होंगे |

 

८.      अपने आपको कभी नीचा न समझें:

जब भी आप साक्षात्कार के लिए जायें तो यह याद रखें कि आप किसी से भी अपनी तुलना न करें और आपने आप को बार बार इन शब्दों को दोहरा कर आत्मविश्वास से भरें जैसे “मुझे अच्छा करना है” “मैं ये कर सकता हूँ”| अपने दिमाग को नकारात्मक विचारों से दूर रखें| भगवान् को याद रखें और साक्षत्कार पूरे आत्मविश्वास से दें|

 

मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि हम इन बातों को ध्यान साक्षात्कार से पूर्व रखें तो चयन में यह सभी सहायक होंगे|